उत्तराखंड

सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड को मिला “स्टार परफॉर्मर” अवार्ड

  • सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड को मिला “स्टार परफॉर्मर” अवार्ड

नीरज पाल। 

देहरादून। ऑयलफील्ड उपकरण निर्माण में काम कर रही सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड को 2023-24 वर्ष के लिए स्टार परफॉर्मर अवार्ड मिला है। गुरुवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में कंपनी के प्रबंध निदेशक सुमित धवन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी को मध्य उद्यम श्रेणी में यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान श्रुति धवन, सुहानी धवन, अभिलाषा मनचंदा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद प्रशांत सिंह के परिजनों से मिले मंत्री गणेश जोशी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सुमित ने कहा कि यह पल कंपनी और कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी पत्नी श्रुति धवन के योगदान और अपनी बेटियों सुहानी धवन व गौरीसा धवन की भूमिका का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “यह सब साईं बाबा की कृपा और कर्मचारियों की मेहनत से संभव हुआ है।”

यह भी पढ़ें 👉  निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. रावत

उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल मध्य-पूर्व के बाजारों, सऊदी अरब, कुवैत, अल्जीरिया और ओमान—में विस्तार कर रही है और हाल ही में कुवैत में 3,000 एचपी का बड़ा टेंडर भी प्राप्त किया है। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद कंपनी ने अपना ध्यान रणनीतिक रूप से मध्य-पूर्व पर केंद्रित किया है।

सारा एसएई उत्तराखंड से संचालित होते हुए 25 से अधिक फील्ड सर्विस इंजीनियरों की वैश्विक टीम के जरिए दुनिया भर के ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। संस्थापक वी.के. धवन की सोच को आगे बढ़ाते हुए सुमित धवन ने कंपनी को नवाचार, स्थिरता और उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

इस दौरान में जगमोहन सिंह (वीपी टेक्निकल), मनीष मेहरा (वीपी कमर्शियल) और डी.वी. सिंह (कॉरपोरेट एचआर हेड) आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top