खेल

Uttarakhand : खेल मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) ने की अनुसूचित जनजाति के राज्यस्तरीय ओपन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शिरकत

खेलों और खिलाड़ियों के प्रति सरकार है गंभीर-रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य पवेलियन ग्राउंड पहुंची जहां उन्होंने अनुसूचित जनजाति के ओपन पुरुष की राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी कि आज हमारे प्रतिभावान खिलाडी कई खेलो में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। आज हमने खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई है जिनके द्वारा हमारे बच्चो को अपने खेल को निखारने में लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

खेल मंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। खेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हम राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने जा रहे है यह महाकुंभ न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ जो कि ब्लॉक और जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित होने जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

इस खेल महाकुंभ में हमारे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है साथ ही इसके जरिये हमारे खिलाड़ी भविष्य के लिए तैयार होंगे। इस अवसर पर सचिव खेल व युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित अधिकारीगण, कर्मचारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top