उत्तराखंड

जमानत पर छूटते ही फिर तस्करी में जुटे दोनों शातिर अपराधी, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

  • 7 किलो अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के ‘ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। STF ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7.042 किलोग्राम अफीम बरामद की है। यह अब तक की सबसे बड़ी अफीम बरामदगी बताई जा रही है। इस कार्रवाई से यूपी से उत्तराखंड तक फैले नशे के एक बड़े नेक्सस पर गहरा आघात हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गठित विशेष टीम और कुमायूँ यूनिट ने ऊधमसिंह नगर की पुलभट्टा थाना पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इसी क्रम में पुलभट्टा थाना क्षेत्र से चमन प्रकाश (30, बरेली) और महावीर (18, बदायूँ) को एक मोटरसाइकिल से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों यह खेप रुद्रपुर में खपाने के लिए ला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

जमानत पर छूटने के बाद तुरंत शुरू की तस्करी

गिरफ्तार तस्करों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। चमन प्रकाश पर हत्या, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत 7 मुकदमें जबकि महावीर पर 2 मुकदमें दर्ज हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों इसी महीने बरेली जेल से जमानत पर छूटे थे और फौरन ही फिर से तस्करी में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

एसटीएफ अब इनके नेटवर्क में शामिल अन्य ड्रग्स पैडलरों की गहन जांच कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना है। टीम ने अफीम और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top