उत्तराखंड

करोड़ों की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • करोड़ों की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • – एसएसपी देहरादून की सख्ती का दिखा असर

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की सख़्ती के चलते, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर हज़ारों लोगों को भारी मुनाफ़े का लालच देने वाला माइक्रो फाइनेंस कंपनी का मुख्य संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ‘माइक्रो फाइनेंस इंडिया एसोसिएशन’ नाम से निजी कंपनी खोलकर लोगों को ऊँचे ब्याज का झाँसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 2 अक्तूबर 2025 को स्वयं वादी बनकर मुकदमा (संख्या 348/2025) दर्ज किया। जाँच में कंपनी का संस्थापक सदस्य जगमोहन सिंह चौहान (55 वर्ष) और उनकी पत्नी नीलम चौहान डायरेक्टर पाई गईं। जगमोहन सिंह चौहान ही कंपनी का पूरा लेन-देन संभालता था और लोगों को एफडी, आरडी और डीडीएस खातों में ऊँचे ब्याज के लालच में निवेश करने को प्रेरित करता था।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

एसएसपी के आदेश पर कंपनी के सभी बैंक खाते सीज कर दिए गए। लगातार निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से, पुलिस टीम ने 7 अक्तूबर को मुख्य अभियुक्त जगमोहन सिंह चौहान को सरस्वती विहार, नेहरू कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी देहरादून ने निवेशकों से अपील की है कि किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसका पूरा सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे मामलों में देहरादून पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी उपनिरीक्षक संजीत कुमार, उपनिरीक्षक विकास शुक्ला, चौकी प्रभारी बाईपास प्रवीण सिंह पुंडीर, चौकी प्रभारी फव्वारा धनीराम पुरोहित, और कॉन्स्टेबल श्रीकांत मलिक, बृजमोहन सिंह, संदीप छावड़ी, अर्जुन सिंह शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top