राजनीति

Big Breaking : ‘जिस विधायक को BJP ने राज्यमंत्री तक नहीं बनाया, उसे चुनाव के समय बना दिया CM

Advertisements

सोमेश्वर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) ने सोमेश्वर के रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी (Congress candidate Rajendra Barakoti) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार बढ़ाकर गरीब परिवारों का बजट खराब कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट में आएगा गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव : डॉ रावत

हरीश रावत ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए उनकी सरकार में स्वीकृत महिला बेस अस्पताल, आईटीआई, इंटर कॉलेज चनौदा का भवन, ब्लॉक मुख्यालय की सड़क सहित दर्जनों स्वीकृत विकास कार्यों को सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पहाड़ के नदी, नाले और गदेरों को बीजेपी की खनन प्रेमी सरकार ने खोद डाले हैं. उन्होंने कहा कि BJP ने जिस विधायक को 5 साल तक राज्यमंत्री नहीं बनाया, चुनाव के समय उसे मुख्यमंत्री बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीआरडी जवानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

हरीश रावत ने बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के गुंडा तत्व देवभूमि में आकर तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। चुनाव में तमाम प्रकार के प्रलोभन देकर हमारी ग्रामीण संस्कृति को तार-तार कर रहे हैं लेकिन इस बार देवभूमि की जनता इन्हें अवश्य सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी को गरीब परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सोमेश्वर क्षेत्र के तमाम समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top