उत्तराखंड

उत्तराखंड: 690 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती परीक्षा से नहीं, वर्षवार सीनियरिटी से हो, नर्सिंग सेवा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

  • नर्सिंग सेवा संघ ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

नीरज पाल, संवाददाता

देहरादून। नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को लेकर नर्सिंग सेवा संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने वर्षवार (सीनियरिटी) आधारित भर्ती व्यवस्था खत्म कर परीक्षा आधारित चयन लागू किए जाने को नर्सिंग समुदाय के साथ वादाखिलाफी बताया है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संघ के संरक्षक विजय चौहान ने कहा कि अब तक सभी नर्सिंग भर्तियां वर्षवार होती आई हैं। लेकिन 17 व 18 नवंबर को चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा आधारित विज्ञप्ति जारी कर सरकार ने वर्षों पुरानी व्यवस्था को झटका दिया है। उन्होंने कहा कि पहले ही निजी क्षेत्र में संघर्ष कर रहे नर्सिंग अधिकारियों पर यह नया बोझ है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

चौहान ने बताया कि 2020 के नियम संशोधन के विरोध के बाद सरकार ने तीन हजार पदों को वन टाइम सेटलमेंट तहत वर्षवार भरने का निर्णय लिया था, जबकि 2023 में 1564 पदों की विज्ञप्ति भी इसी आधार पर निकली थी। इसके बावजूद मार्च 2024 में 1455 पदों को अलग से निकालकर टू-टाइम सेटलमेंट कर दिया गया। “जब सरकार वर्षवार भर्ती मान चुकी है, तो अब परीक्षा का औचित्य क्या?

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

संघ की अध्यक्ष लीला चौहान ने बताया कि 17 नवंबर को 587 पदों और 18 नवंबर को 103 बैकलॉग पदों के लिए परीक्षा आधारित विज्ञापन जारी किया गया। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में कोचिंग करने वाले अभ्यर्थी आगे रहेंगे, जबकि नौकरीरत नर्सिंग अधिकारी समान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगी। संघ ने विज्ञप्ति वापस लेने और भर्ती को वर्षवार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

चौहान ने अंत में सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर फैसला न हुआ तो पूरे प्रदेशभर में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।‌

यह है प्रमुख मांग :- 

  1. 690 पदों की परीक्षा आधारित विज्ञप्ति तत्काल वापस ली जाए।
  2. दोनों विभागों में नए पद सृजित कर कम से कम 1500 पदों की वर्षवार भर्ती निकाली जाए।
  3. ओवर-एज अभ्यर्थियों को दो वर्ष की आयु छूट दी जाए।
  4. 11 मार्च 2024 के बाद बाहरी राज्यों से हुए संदिग्ध रजिस्ट्रेशन को नई भर्ती से बाहर रखा जाए।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top