उत्तराखंड

फेसबुक से दोस्ती, टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आया, फिर अवैध रूप से बॉर्डर पार कर पत्नी संग रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से फर्जी पहचान पत्र बनाकर अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक और उसकी मदद कर रही त्यूनी निवासी महिला को गिरफ्तार किया है।

एलआईयू और नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी युवक नकली भारतीय दस्तावेजों के आधार पर एक महिला के साथ किराये के मकान में रह रहा है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना असली नाम ममून हसन, निवासी मेहरपुर, बांग्लादेश बताया। महिला की पहचान रीना चौहान, निवासी त्यूनी, देहरादून के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पुलिस के अनुसार, रीना चौहान ने अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर ममून हसन के फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र तैयार करवाए थे। दोनों पिछले कुछ समय से पति-पत्नी बनकर अलकनंदा एन्क्लेव, नेहरू कॉलोनी में रह रहे थे। ममून इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शहर के एक क्लब में बाउंसर का काम कर रहा था।

जांच में यह बात भी सामने आई कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। ममून 2019 से 2021 के बीच तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। बाद में दोनों अवैध रूप से बांग्लादेश सीमा पार कर वहां पहुंचे और निकाह किया। कुछ समय बाद वे दोबारा अवैध तरीके से भारत लौट आए और देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर रहना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पुलिस ने दोनों के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में शामिल अन्य लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है, जो जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे।
अभियुक्तों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3 और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक की कार्रवाई
– 16 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान
– 09 को किया गया डिपोर्ट
– 07 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्पष्ट किया कि जिले में फर्जी पहचान के आधार पर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top