उत्तराखंड

Rishikesh : कुमार खेड़ा में सड़क पर पड़े गड्ढे बने परेशानियों का शबब, समाधान की मांग

Advertisements
  • नगर वासियों ने की पीडब्ल्यूडी से सड़क ठीक करने की मांग

रिपोर्ट/वाचस्पति रयाल

नरेंद्रनगर। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर के कुमार खेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

सड़क पर बने गढ्ढों के कारण दुपहिया व बड़े वाहन चालकों, पैदल चलने वालों तथा दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे हो अथवा बड़े सभी वहां यहां पर गड्ढों के कारण हिचकोले खा रहे हैं। जिससे वाहन में बैठे सवारियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
बारिश में सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। जिससे वाहनों के चलते सड़क के गढ्ढों का पानी के छीटों से दुकानों में रखा सामान खराब होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

इतना ही नहीं दुकानदारों और पैदल चलने वालों पर भी पानी के छींटों के पड़ने से ना सिर्फ उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। बल्कि कपड़ों को बदलने के लिए उन्हें कई बार सड़क से ही वापस घर बेरिंग लौटना पड़ता है।
वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि विनोद गंगोटी, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पवन ड्यूंडी, नरपाल सिंह भंडारी, दरबान सिंह भंडारी,श्यामलाल सैलानी, मानवेंद्र रांगड़, कोमल दास, कमल सिंह व अनिल कर्णवाल ने लोनिवि से कुमार खेड़ा क्षेत्र में गड्ढा युक्त सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

क्षेत्र वासियों का यह भी कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे, निरंतर दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं, जिसको जल्द ठीक किया जाना बहुत जरूरी है, उनका कहना है कि यदि जल्द यहां पर उबड़-खाबड़ सड़क को ठीक ना किया गया तो कुमारखेड़ा वासी पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top