उत्तराखंड

उपनल को चार राज्यों में मिले अतिरिक्त नौकरी कॉन्ट्रैक्ट : Ganesh Joshi

  • उपनल को चार राज्यों में मिले अतिरिक्त नौकरी कॉन्ट्रैक्ट : जोशी

देहरादून। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे०एन०एस० बिष्ट (से.नि.) ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को एक बैठक के दौरान अवगत कराया कि पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार अवसरों का दायरा और विस्तृत हो गया है। उन्होंने बताया कि डीजीआर (डायरेक्टोरेट जनरल रीसैटलमेंट) द्वारा चार राज्यों, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

ब्रिगेडियर बिष्ट ने जानकारी दी कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स से पूर्व सैनिकों को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपनल लगातार यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि राज्य और देशभर में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व सैनिकों के हित में एक सराहनीय कदम है, जिससे उन्हें बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इस अवसर पर उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि.) निधि बधानी भी उपस्थित रहीं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top