उत्तराखंड

UPL 2025 : नैनीताल टाइगर्स ने ऋषिकेश फाल्कन्स को छह विकेट से रौंदा

  • नैनीताल टाइगर्स ने ऋषिकेश फाल्कन्स को छह विकेट से रौंदा

देहरादून। पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2025 के रविवार सुबह खेले गए पहले मुकाबले में नैनीताल टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स को छह विकेट से हराया। इस जीत के साथ टाइगर्स ने अंक तालिका में मजबूत कदम बढ़ाए।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला टाइगर्स के लिए कारगर साबित हुआ। शुरुआत में ही ऋषिकेश की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज अभ्युदय भटनागर खाता खोले बिना आउट हो गए। पावरप्ले के भीतर ही आशाम गुलाटी और पूर्वांश ध्रुव भी पवेलियन लौटे। स्कोर मात्र 13/3 हो गया। इसके बाद भी फाल्कन्स के बल्लेबाज टिक नहीं सके। जगदीश सुचित ने अकेले संघर्ष करते हुए 29 रन (38 गेंद) बनाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी 20 रन तक नहीं पहुंच पाया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

नैनीताल के गेंदबाजों ने सधी हुई रणनीति के साथ दबाव बनाए रखा। अनमोल शाह ने 4 ओवर में 2 विकेट मात्र 11 रन देकर झटके। शश्वत डांगवाल ने 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर एक विकेट लिया। ध्रुव प्रताप सिंह और दीक्षांशु नेगी को भी दो-दो सफलताएं मिलीं। फाल्कन्स की टीम 99 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर्स ने संतुलित शुरुआत की। आरव महाजन ने 19 रन और ध्रुव प्रताप सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। कप्तान भूपेन लालवानी 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। दीक्षांशु नेगी ने अंत में तेज खेल दिखाते हुए 4 गेंदों पर 12 रन जोड़े और टीम को 15.4 ओवर में जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top