उत्तराखंड

ब्रेकिंग : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिए यह निर्देश

  • अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने ली मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों की बैठक।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर सम्पादित होने वाले कार्यों का समयबद्धता, पारदर्शिता तथा सत्य निष्ठा के साथ हो निस्तारण।
  •  सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय पर आयें कार्यालय।
  •  आगुन्तकों के प्रति हो सम्यक व्यवहार।

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक व्यवहार अपनाये जाने की अपेक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये हैं कि सीएम हेल्प लाइन 1905 का प्रभावी अनुश्रवण के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले दैनिक पत्रों को भी इसमें अपलोड कर इसकी भी नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की परिचयात्मक बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर कार्यों का निस्तारण समय बद्धता, पारदर्शिता एवं सत्य निष्ठा के साथ सुनिश्चित हो, यह सभी की जिम्मेदारी है।
 

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

अपर मुख्य सचिव ने कार्यों की प्रक्रिया की सरलता, विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। पत्रावलियों के समुचित रखरखाव एवं उनके त्वरित निस्तारण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्य प्रणाली को ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत संचालित करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कार्यों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।
 

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव एम. एम सेमवाल, उप सचिव एच एस बसेड़ा, अनिल जोशी के साथ ही सभी अनुसचिव, अनुभाग अधिकारी, प्रमुख निजी सचिव आदि उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top