उत्तराखंड

UKPSC Update : 8 अगस्त को जारी होगा उत्तराखंड PCS-J की मुख्य परीक्षा का Admit Card.. ऐसें कर सकते हैं डाउनलोड

Advertisements

uk-admit-card-of-uttarakhand-pcs-j-main-exam-will-be-released-on-this-day.

हरिद्वार ।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर, लोक सेवा आयोग ने पीसीएस- जे की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी करेगी। साथ ही यह परीक्षा 23 अगस्त से 25 अगस्त 2023 के बीच होगी। इस संबंध में आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल न्यायाधीश के रिक्त 16 पदों पर विज्ञापन जारी किया था। और 30 अप्रैल, 2023 को उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। वहीं इस प्रारम्भिक परीक्षा का रिजल्ट, 29 मई 2023 को आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

रजिस्ट्रार जनरल, उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा आयोग को पत्र जारी करते हुए उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2023 का नाम परिवर्तित करते हुए अब “उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा -2022” किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

आयोग के मुताबिक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2023 को संसोधन करते हुए अब “उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा -2022” के नाम से जाना जायेगा, और विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।

आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में सफल घोषित एवं अर्ह अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति) का आयोजन 23 अगस्त (बुधवार) से 25 अगस्त 2023 (शुक्रवार) तक एवं कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 26.08.2023 (शनिवार) को परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) दिनाँक 08 अगस्त, 2023 (मंगलवार) से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से कोई सूचना/प्रवेश-पत्र ( Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top