उत्तराखंड

गुड न्यूज : लोगों की पहली पसंद बना यह पोर्टल। इन 71 कामों के लिए नहीं भागना पड़ेगा आपको सरकारी दफ्तर। पढ़े पूरी खबर 

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

आज के जमाने में लोगों को अपने काम कराने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं साथ ही दफ्तर में अपने छोटे से लेकर बड़े काम को कराने के लिए उन्हें इधर से उधर दौड़ना पड़ता है। लेकिन फिर भी उनका काम नहीं हो पाता था, दरअसल बात यह है कि सरकारी दफ्तरों में मारामारी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

अपने काम कराने के लिए लोगों को लंबा समय क्यों लग जाता है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने कोरोना के समय में सरकार ने ‘अपणि सरकार’ पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसमें आम जनता को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ऋषिकेश में बवाल! मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर भिड़ी महिलाएं

 

 

इसके लिए करीब नौ माह पहले सरकार ने “अपणी सरकार पोर्टल” नाम की शुरूआत की। जिसमें विभिन्न विभागों की 71 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया गया था।

 

 

लेकिन “अपणि सरकार पोर्टल” ने पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को खूब सराहना मिल रही है। जिसमें लोगों के परिवार रजिस्टर नकल से लेकर तमाम काम कराने के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- विधानसभा में हंगामा! विधायक ने फाड़े कागज, अध्यक्ष ने लगाई कड़ी फटकार

 

 

 

दरसल करीब नौ माह पहले राज्य सरकार ने “अपणि सरकार पोर्टल” की शुरूआत की थी। इस पोर्टल में विभिन्न विभागों की 84 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। लेकिन वर्तमान में श्रम विभाग की 13 सेवाएं बंद 1 पड़ जाने के कारण अब लोगों को 71 सेवाओ का ही लाभ ऑनलाइन मिल रहा है।

 

 

 

श्रम विभाग की सेवाओं में कुछ संशोधन होने के वजह से विभाग उनका फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है। इस आधार पर ही इन सेवाओं को दोबारा से फिर ऑनलाइन किया जाएगा। सरकार का मकसद है कि लोगों को सरकारी दफतरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए घर बैठै ही यह सुविधा मिल जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी:- उत्तराखंड में 1314 नर्सिंग अधिकारियों की होगी तैनाती, दो हफ्ते में मिलेगी नियुक्ति

 

 

 

इसके लिए सरकार ने” अपणि सरकार पोर्टल” के माध्यम से कोई भी आवेदन कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले वेबसाट eservices.uk.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन आप लोग कर सकते है।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top