उत्तराखंड

उत्तराखंड बनेगा ‘न्यू टूरिज्म हब’, रोपवे परियोजनाओं से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

  • उत्तराखंड बनेगा नया टूरिज्म हब: महाराज

देहरादून।

उत्तराखंड अब सिर्फ आस्था और अध्यात्म की धरती ही नहीं रहेगा, बल्कि पर्यटन के नए युग में कदम रखेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार रोपवे परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) और राज्य सरकार के बीच हुए समझौते से उत्तराखंड में रोपवे युग की शुरुआत होगी। इस परियोजना में NHLML की 51 फीसदी और राज्य सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी तय की गई है। परियोजना से होने वाले राजस्व का 90 फीसदी हिस्सा उत्तराखंड में ही पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता के विकास पर खर्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

महाराज ने कहा कि यह समझौता केवल निवेश और अवसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटन नीति के विजन को हकीकत में बदलने वाला कदम है। रोपवे से दूरस्थ धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा रोपवे को सिर्फ धार्मिक स्थलों तक सीमित रखने की नहीं है, बल्कि इसे ट्रैकिंग रूट, एडवेंचर डेस्टिनेशन और सीमावर्ती इलाकों तक भी ले जाने की योजना है। इससे राज्य की सुरक्षा, संवेदनशीलता और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था तीनों को मजबूती मिलेगी।

महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोनप्रयाग-केदारनाथ (12.9 किमी, 24100 करोड़) और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब (12.4 किमी, 2700 करोड़) रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इनसे श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के सहयोग से राज्य में रेल, सड़क और रोपवे कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। “हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड आने वाले समय में न्यू टूरिज्म हब बने और यहां आने वाले हर यात्री को सुरक्षित, सुगम और यादगार अनुभव मिले।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top