उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन लोगों को किया 6 वर्षों के लिए निष्कासित

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कम ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने पार्टी में बगावत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन के ऊपर पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वालों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। गौर हो कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से मैदान में हैं, जहां चुनाव प्रचार में हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top