Ad Ad
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : देहरादून से बड़ी खबर! पढ़े एक क्लिक में….

देहरादून से बड़ी खबर जहां एक सिरफिरे ने एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। दो दुकानों और साथ ही एक ठेली को भी फूंका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान बताया। जोकि ब्राह्मणवाला का रहने वाला है। कोतवाली और पटेलनगर थाना दोनों जगह उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

पुलिस हिरासत में आरोपी इमरान ने कहा की ‘मैंने देहरादून फूंक दिया’।  बताया जा रहा है की उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पूछताछ में उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो कहने लगा कि उसकी पत्नी नहीं आई तो देहरादून को आग लगा दी। हालांकि, पुलिस इन सब तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार : डॉ रावत

उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के फालतू लाइन में एक लोडर में आग लगाई। दो बाइक फूंक डाली। इसके पास ही खड़ा एक जनरेटर भी जला डाला। इसके अलावा दून अस्पताल के पास एक ऑटो को राख कर दिया। वहीं पाटेलनगर में आईएसबीटी के पास दो दुकानों, एक ठेली और एक बाइक में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top