उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

  • चारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • पीएम-सीएम के आह्वान से प्रेरित हो रहे श्रृद्वालु, चारधाम में स्वच्छता अभियान को मिल रही मजबूती

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को एक माह पूर्ण हो चुका है। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे 22 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता भी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता आह्वान का सकारात्मक प्रभाव चारधाम यात्रा मार्गों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालु स्वयं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं। यात्री प्लास्टिक एवं कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का संकल्प लेते हुए अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि चारधाम केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि देवभूमि की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर भी हैं। ऐसे में प्रत्येक यात्री का दायित्व है कि वह यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। यात्रियों ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में यात्रा करना आध्यात्मिक अनुशासन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मी से राहत के आसार, आज से बारिश का अलर्ट

श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि सभी यात्री अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें तो चारधाम यात्रा और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित तथा पर्यावरण अनुकूल बन सकती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए संदेश बोर्ड एवं जागरूकता अभियान यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 3691 छात्रों को मिलीं उपाधियां

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की यह सकारात्मक भागीदारी न केवल स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान कर रही है, बल्कि देवभूमि की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखने का संदेश भी दे रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top