उत्तराखंड

श्रीनगर में 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति : डॉ. धन सिंह रावत

  • श्रीनगर में 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति : डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों में जल्द 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की तैयारी शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए जल संस्थान और पेयजल निगम को लगातार जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। फिलहाल शहर में दिन में दो बार पानी सप्लाई होती है, लेकिन कई इलाकों में संकट बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

मंत्री ने बताया कि 24 घंटे जलापूर्ति से न सिर्फ समस्या खत्म होगी बल्कि पाइपलाइन लीकेज जैसी दिक्कतें भी समय पर सुधरेंगी। उन्होंने कण्डारस्यूं–पैठाणी, बिडोली ग्राम समूह और चुणखेत पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं ढिकाल क्षेत्र के वंचित गांवों को एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना से जोड़ने के आदेश भी जारी हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

विभाग ने जानकारी दी कि बिडोली, कण्डारस्यूं–पैठाणी और चुणखेत योजनाओं को फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल चुका है और कार्य अंतिम चरण में है। कण्डारस्यूं–पैठाणी योजना 15 मार्च तक पूरी होने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही कलियासौड़ और बिलकेदार पेयजल योजनाओं को 15-15 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है, जबकि थलीसैण नगर पंचायत योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पांडे, मुख्य अभियंता अनुपम रतन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top