उत्तराखंड

हादसा : ऋषिकेश- चंबा हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत 

Advertisements
  • ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर बस पलटी, दो लोगों मौत।‌

रिपोर्ट/ नीरज पाल

ऋषिकेश। बुधवार को ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घनसाली से हरिद्वार जा रही विश्वनाथ सेवा की बस चंबा से करीब 12 किलोमीटर आगे, खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। बस क्रैश बैरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 23 यात्री सवार थे। इनमें से 17 लोग गंभीर रूप से और, 4 लोग सामान्य रूप से घायल हुए, जबकि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 17 व्यक्तियों में से 6 को देहरादून अस्पताल रेफर किया गया, जबकि मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  23 नवंबर को फिर आंदोलन करेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, सरकार को दिया अल्टीमेटम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि चालक वीरेंद्र सिंह नेगी (35, चंबा) और यात्री सुखदेव मथानी (22, ग्राम बजिंगा, घनसाली) की मौत हो गई है। जबकि घायलों में रीना देवी, प्रियाशी, अमन रावत, आशा देवी, बचनी देवी, संसार सिंह पंवार, लक्ष्मी देवी, समीर सिंह, कुशल सिंह, कुसुम, बिजेंद्र प्रसाद, रघुवीर सिंह, रीमिता राणा, धन बहादुर, राजी देवी, सुनील नौटियाल, सुमित विष्ट, विनोद सिंह और गुल्सन आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top