उत्तराखंड

सफेद बाघ ‘तेजस’ बनेगा दून चिड़ियाघर की नई शान

Advertisements
  • सफेद बाघ ‘तेजस’ बनेगा दून चिड़ियाघर की नई शान
  • मुख्यमंत्री धामी ने मालसी स्थित चिड़ियाघर में बाड़े का किया लोकार्पण, राज्य में पहली बार लाया गया सफेद बाघ

देहरादून। मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सफेद बाघ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा और पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का नया अनुभव मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी चिड़ियाघर में निशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पहले से ही मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब कॉलेज के विद्यार्थियों को भी यह सुविधा मिलने से उन्हें वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक शुरू, 30 नवंबर तक निशुल्क जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का सफेद बाघ लाया गया है। इससे पहले भी चिड़ियाघर में दो अन्य प्रजातियों के बाघ लाए गए थे, जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में डेकोरा 3.0 का भव्य शुभारंभ

उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर केवल मनोरंजन और पर्यटन का केंद्र नहीं है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, वन संपदा और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है। नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना समय की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। प्रदेश को हर साल विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। राज्य सरकार की प्राथमिकता पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाकर विकास को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख वन संपदा वाले राज्यों में शामिल है। यहां की समृद्ध जैव विविधता और वन संपदा प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण सरकार के साथ ही समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top