उत्तराखंड

दुःखद :- उत्तराखंड में बड़ा दर्दनाक हादसा…रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत..Video

भीमताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल। आज सुबह आमडाली के पास उत्तराखंड परिवहन की एक बस (UK07PA 2822) 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने जीता चौथा अर्जुन शर्मा मेमोरियल खिताब

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पोस्ट खैरना और पोस्ट नैनीताल से SI मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बस हल्द्वानी जा रही थी, जब आमपड़ाव के पास चालक का नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। बस में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे में 2 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : दून अस्पताल में अब मिनटों में बनेगा ओपीडी पर्चा, घर बैठे भी कर सकते हैं टोकन जनरेट। जानें क्या है पूरी प्रक्रिया..

घटना के बाद SDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बचाया। 11 लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल व्यवस्था : वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, सफाई व्यवस्था ठप

मृतकों के शव जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top